Manak Varana Kya Hai , Hindi Test for All Exams

Manak Varana Kya Hai,Hindi Test for All Exams

 

 
 मानक वर्ण

मानक वर्ण

 

 

नमस्कार दोस्तों , इस आर्टिकल में हम जानेगे कि मानक वर्ण क्या है , साथ मानकीकरण वर्णों के क्या – क्या नियम है ।

 

 

प्रश्न 1 – मानक वर्ण क्या है ?


उत्तर – वर्तमान समय में हिन्दी वर्णमाला के अंतरगर्त आने वाले वे सभी वर्ण जो कि स्वीकृत है ,मान्य है। मानक वर्ण कहलाते है। 

दूसरे शब्दों में ऐसे वर्ण जो कि हिन्दी वर्णमाला के अनुसार शुद्ध है ,सही है अथवा जिनका मानक है। वे सभी वर्ण मानक वर्ण है। 



प्रश्न 2- अगर वर्तमान हिन्दी वर्णमाला के सभी वर्ण मानक है। तो प्रश्न यह उठता है ,कि यह मानक शब्द आया ही क्यों और किसलिए ?



उत्तर – वर्ष 1983 में केंद्रीय हिन्दी निदेशालय ने ” देवनागिरी लिपि तथा हिन्दी वर्तनी का मानकीकरण ” नाम की पुस्तक का प्रकाशन किया।

 

इसके अंतरगर्त “हिन्दी वर्णमाला” में कुछ परिवर्तन किये गए। आप आज जो हिन्दी वर्णमाला देख रहे है ,वह उस नियमनुसार परिवर्तित वर्णमाला है।

अर्थात आप आज जो हिन्दी की वर्णमाला देख रहे  है। वह इस नियम से पहले ऐसी नहीं थी। 


प्रश्न 3 – अब प्रश्न यह उठता है ,कि “मानकीकरण ” के नियम में कौन – कौन से परिवर्तन किये गए थे ?



 उत्तर – वे सभी वर्ण जो कि मानकीकरण के नियम के तहत परिवर्तित हुए वे इस प्रकार है।

 

(1) खड़ी पायी नियम – ऐसे व्यंजन जो कि ” खड़ी पायी ” वाले है। जैसे कि – ख ,ग ,घ ,च ,ज ,ण आदि को जब भी सयुक्त रूप से लिखा जाएगा अर्थात में अन्य व्यंजनों के साथ में लिखा जाएगा। तब इनकी खड़ी पायी को हटा दिया जाएगा।

 

मानक वर्ण कौन सा है
मानक वर्ण कौन सा है



 

खड़ी पायी को हटाने के बाद शब्दों को इस प्रकार से बनाया जाएगा।

ख – ख्याति 

ग – लग्न 

घ – विघ्न 

च – बच्चा 

ज – छज्जा 

ण – नगण्य 


इसी तरह अन्य व्यंजनों की खड़ी पायी को हटाकर जो वर्तमान समय में शब्द बनाये जाते है। वे सभी इसी के अंतरगर्त आते है।

 

2 – क और फ के लिए सयुक्ताक्षर का नियम के अनुसार इन्हे आधा लिखा जाएगा। इस प्रकार –

क – संयुक्त  ,फ – दफ़्तर

प्रश्न 4 – मानक वर्ण कौन सा है अथवा मानक वर्ण किसे कहते है ?



उत्तर – वे सभी वर्ण जो 1983 मानकीकरण नियम के अनुसार परिवर्तित होकर वर्तमान हिन्दी वर्णमाला में शामिल हुए है। मानक वर्ण कहलाते है।