basic math/ bal vikas or shiksha shastra pdf notes in hindi

math for all tet exams in hindi

 
 
प्रश्न 1– संख्या  9863 का स्थानीय मान क्या होगा ?
हल – 
संख्या =  9863 में 
इकाई का अंक = 3 x 1 = 3 
दहाई का अंक = 6 x 10 = 60 
सैकड़े का अंक = 8 x 100 = 800 
हजार का अंक = 9 x 1000 = 9000 
 अतः 
3 का स्थानीय मान  (3 x 1)  = 3 
6 का स्थानीय मान (6 x 10) = 60 
8 का स्थानीय मान (8 x 100) = 800 
9  का स्थानीय मान (9 x 1000) = 9000  है I      उत्तर 
 
प्रश्न -2 – संख्या 908 का स्थानीय मान क्या होगा ?

 हल – 

संख्या = 908 में 

8 का  स्थानीय मान ( 8 x 1) = 8 

0 का स्थानीय मान (0 x 10) = 0 

9  का स्थानीय मान (9 x 100) = 900 होगा I     उत्तर 

प्रश्न  3 – संख्या 1234 को विस्तारित रूप में लिखिए ?

हल – संख्या 1234  विस्तारित रूप इस प्रकार है I

   – 1000 + 200 + 30 + 4 होगा          उत्तर

प्रश्न 4– तीन अंको की सबसे छोटी संख्या क्या होगी ?

हल – 
तीनं अंको की सबसे छोटी संख्या = 100 होगी I  उत्तर

प्रश्न 5 – तीन अंको की सबसे बड़ी संख्या क्या  होगी ?
हल – 

 तीनं अंको की सबसे बड़ी  संख्या = 999  होगी I  उत्तर

प्रश्न 6-  समतुल्य भिन्न किसे कहते है ?

उत्तर 6 –  ऐसी भिन्न जिनके अंश व हर आपस में पूर्ण विभाजित हो जाते है , समतुल्य भिन्न कहलाती हैं I

जैसे की – 1/2 और 3 / 6 

 प्रश्न 7 – सम भिन्न किसे कहते है ?

हल – ऐसी भिन्न जिसका अंश हर से छोटा हो ,उसे सम भिन्न कहते है I

प्रश्न 8 – विषम भिन्न किसे कहते है ?

हल – ऐसी भिन्न जिसका अंश उसके हर से बड़ा हो , विषम भिन्न कहलाती है I

प्रश्न 9 – 1 से 100 तक कुल कितनी अभाज्य संख्याएँ है ?

हल – 
1 – अभाज्य संख्या वह संख्या होती है , जिनमे किसी अन्य संख्या का पूर्णतः भाग नहीं जाता है I

2 – 1 से 100 तक कुल चौबीस 24 अभाज्य संख्या है l 

3 – 1 से 100 तक कुल चौबीस 24 अभाज्य संख्या – (

2,3,5,7,11,13,17,19,23,29,31,37,,41,47,53,59,61,67,71,73,79,83,89,97,)

4 – सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 है I 

प्रश्न 10 – एक गुड़िया बनाने में 5 /10 मीटर कपडा लगा और गुड्डा बनाने में 3 /10 मीटर कपडा लगा , तो दोनों को बनाने में कुल कितना कपडा लगेगा ?

हल – 5 /10  +  3 /10 

=  4 / 5 उत्तर

प्रश्न 11 – 7 (सात ) के प्रथम 5 गुणज लिखिए ?

उत्तर – 7 (सात ) के प्रथम 5 गुणज इस  प्रकार है ,

7,14,21,28,35  उत्तर

प्रश्न 12 – यदि एक पुस्तक 15 रूपए में आती है ,तो 100 रूपए में कुल कितनी पुस्तके आएगी एवं कुल कितने रूपए बचेंगे ?

हल – एक पुस्तक की कीमत = 15 रूपए 

अतः  = 100 ➗ 15  करेंगे 

तो – भागफल = 6 , शेषफल = 10  आएगा l

 अर्थात – 100 रूपए में कुल 6 पुस्तके आएगी व 10 रूपए शेष बचेंगे l

उत्तर

 

 facts 
 
 1 – प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ भास्कराचार्य ने 1114 ई  में ” सिद्धांत शिरोमणि ” नामक ग्रथ की रचना की I इस गणित में चार भाग – लीलावती , बीज गणित , गणिताधियाय , गोलाध्याय आदि है I भास्करचार्य जी के इस अमूल्य योगदान के कारण हमारे देश के एक  उपग्रह का नाम भी उनके नाम पर रखा गया ” भास्कर ” l

 विभाज्यता के नियम 

2 – जिस संख्या में इकाई का अंक (0,2,4,6,8,) हो , तो वह संख्या २ से विभाज्य होती है I

3 – किसी संख्या के सभी अंको का योग 3 से पूर्णतः विभाजित हो जाए , तो वह संख्या भी 3 से पूर्णतः विभाजित होगी I

4 – जिस संख्या में दायी ओर के 2 अंक ( इकाई और दहाई ) से बनी संख्या अगर 4 से विभाजित हो जाती है तो वह संख्या भी 4 से पूर्णतः विभाजित होगी l

5 – यदि किसी संख्या का इकाई का अंक शून्य और पाँच  हो , तो वह संख्या 5 से पूर्णतः विभाजित होगी I

6 – यदि किसी संख्या के अंको का योग 9 से विभाजित होजाता है , तो वह संख्या भी 9 से विभाजित होगी I

7 – यदि किसी संख्या में इकाई का अंक शून्य हो तो वह संख्या 10 से विभाजित होगी ।

8 – यदि किसी संख्या के विषम और सम स्थानों पर आने वाले अंको का योगफल का अंतर शून्य या 11 से विभाज्य है , तो वह संख्या भी 11 से विभाज्य होगी ।

मापन इकाईयां   

 1 किलोमीटर (किमी ) = 1000 मीटर 

 1 हेक्टोमीटर (हेमी ) = 100 मीटर 

 1डेकामीटर    =  10 मीटर 

 1 डेसीमीटर                 = 1 /10 मीटर 

मापन इकाईयां

 NOTE 


1 – किलोमीटर को मीटर में बदलने के लिए 1000 का गुणा करते है I

2 – मीटर को सेंटीमीटर में बदलने के लिए 100 का गुणा करते है I

3-सेंटीमीटर को मिलीमीटर में बदलने के लिए 10 का गुणा करते है ।

 मिली लीटर,लीटर 

 तरल पदार्थ मापने की प्रचलित इकाई को लीटर कहते है , लीटर से कुछ इकाइयां बड़ी वह छोटी होती है I

  ➨ 1 किलो लीटर = 1000 लीटर 

  ➨ 1 हेक्टोलीटर = 100  लीटर 

  ➨ 1  डेकालीटर = 10 लीटर 

 ➨ 1 डेसीलीटर =   1 /10  लीटर 

 ➨ 1 सेन्टीलीटर = 1 /100 लीटर 

➨ 1 मिलीलीटर = 1 /1000 लीटर 


पदार्थ और मापने की मुद्रा 

पदार्थ और मापने की मुद्रा

प्रश्न – 4525 मिली लीटर को लीटर में किस प्रकार से लिखेंगे ?

हल – 4 लीटर 525 मिलीलीटर                 उत्तर 

प्रश्न –  एक टंकी  में 150 लीटर पानी था , यदि उस टंकी के 96 लीटर 550 मिलीलीटर पानी का प्रयोग कर लिया गया हो ,तो बताइये की टंकी में शेष कितना पानी बचेगा ?

हल  – जैसा की हम जानते है की टंकी का कुल पानी – 150 लीटर है  ,तो 150. 000 – 96.550 = 53. 450 

= 53 लीटर , 450 मिली लीटर         उत्तर